March 11, 2026 10:26 pm

Mauganj : मऊगंज को मिली बड़ी सौगात-कलेक्टर कोर्ट का शुभारंभ, कमिश्नर ने किया उद्घाटन

Mauganj News In Hindi :

मऊगंज (पेट्रोल न्यूज़)। Mauganj जिले में न्यायिक और प्रशासनिक सेवाओं को आमजन के और करीब लाने के उद्देश्य से  मऊगंज कलेक्टर कोर्ट का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जमोद ने फीता काटकर कोर्ट भवन का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कमिश्नर का पुष्प भेंट कर  स्वागत किया और उन्हें कोर्ट की विशेषताओं, उद्देश्य और जनता को होने वाले लाभों की जानकारी दी।


सप्ताह में एक दिन संचालित होगी कोर्ट

इस मौके पर कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि, “मऊगंज जिला बनने के बाद यहां की जनता को अब तक कई प्रशासनिक मामलों के लिए रीवा मुख्यालय जाना पड़ता था। कलेक्टर कोर्ट की स्थापना से यह कठिनाई दूर हो जाएगी। अब सप्ताह में एक दिन यह कोर्ट मऊगंज में ही संचालित होगी, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी।”


मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी

उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


कमिश्नर ने की पहल की सराहना

कमिश्नर बी.एस. जमोद ने अपने संबोधन में कहा कि, “कलेक्टर संजय जैन द्वारा शुरू की गई यह पहल वास्तव में प्रशासनिक सेवाओं के विकेंद्रीकरण की मिसाल है। जब न्याय और व्यवस्था आम नागरिक के द्वार तक पहुंचेगी, तभी वास्तविक सुशासन स्थापित हो पाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि, “मऊगंज जिला बनने के बाद लगातार जो बदलाव दिख रहे हैं, यह उसी सक्रिय प्रशासन का परिणाम है। यह कोर्ट निश्चित रूप से स्थानीय लोगों के लिए समय, संसाधन और श्रम की बचत करेगी।”


नागरिकों ने जताई खुशी

कोर्ट के उद्घाटन की खबर फैलते ही स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है, जो मऊगंज को न्यायिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगा।


(रिपोर्ट: पेट्रोल न्यूज़, मऊगंज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?