Mauganj News in Hindi:
मऊगंज।
आबकारी विभाग ने शनिवार 3 मई 2025 को वृत्त मऊगंज के विभिन्न गांवों में अवैध मदिरा निर्माण और संग्रहण के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान में कुल 8 स्थानों से 1620 किलोग्राम महुआ लाहन और 19 केन पावर कूल बीयर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1,64,755 रुपए आंकी गई है।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:
- ग्राम भीर: संतोष कुमारी जायसवाल के मकान से 240 किलोग्राम महुआ लाहन
- ग्राम भैदा: उर्मिला साकेत के मकान से 360 किलोग्राम महुआ लाहन
- ग्राम पहाड़ी: उमेश साकेत के मकान से 160 किलोग्राम महुआ लाहन
- ग्राम गड़रा: उर्मिला तिवारी के मकान से 320 किलोग्राम महुआ लाहन
- ग्राम शुकली: अखिलेश जायसवाल के मकान से 220 किलोग्राम महुआ लाहन
- ग्राम सोनवर्षा: जगदेव साकेत के मकान से 140 किलोग्राम महुआ लाहन
- ग्राम करहिया: नाथूराम प्रजापति के मकान से 19 केन पावर कूल बीयर जब्त
- ग्राम भीर: सुनीता गोस्वामी के मकान से 180 किलोग्राम महुआ लाहन
इन सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
इस प्रभावशाली कार्रवाई में परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक अदिति अग्रवाल के नेतृत्व में आरक्षक वेदप्रकाश तिवारी, प्रदीप सिंह, संगीता द्विवेदी, अखिलेश शुक्ला, आशीष गुप्ता, अतुल बागरी, आदित्य सिंह और शुभम द्विवेदी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
सहायक आबकारी आयुक्त, रीवा ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध ऐसी कार्रवाईयां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।