April 28, 2026 10:47 am

Mauganj :शादी की खुशियों में व्यस्त थे परिजन, चोर ताला तोड़कर ले उड़ा नकदी और जेवर

Mauganj News In Hindi :

मऊगंज।
शादी की खुशियों के बीच चोरी की एक और बड़ी वारदात ने परिजनों को सकते में डाल दिया। मऊगंज के शगुन पैलेस में आयोजित विवाह समारोह के दौरान एक शातिर बदमाश ने विवाह घर का ताला तोड़कर एक लाख रुपए नकद और दो तोले सोने का मंगलसूत्र चुरा लिया।

कैसे दिया वारदात को अंजाम ?:

  • योगेन्द्र चतुर्वेदी के परिजन शादी के आयोजन में व्यस्त थे और कमरे में सामान रखकर ताला लगाकर मेहमानों का स्वागत कर रहे थे।
  • इसी दौरान एक अज्ञात युवक विवाह घर में घुसा, कमरे तक पहुंचा और ताला तोड़कर सूटकेस से नगदी और जेवर लेकर फरार हो गया।
  • आरोपी के हावभाव और हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं, जिसमें साफ दिख रहा है कि वह ऊपर गया और चोरी कर भाग निकला।

जांच में जुटी पुलिस:
थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

लगातार हो रहीं वारदातें:
विवाह कार्यक्रमों में इस तरह की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आयोजकों और परिजनों को सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि जरा सी असावधानी से लाखों की मेहनत की कमाई पर पानी फिर सकता है।

क्या कहता है पेट्रोल न्यूज़ ?

सावधानी ही सुरक्षा है: शादी या अन्य समारोहों में कीमती सामान की निगरानी और निजी सुरक्षा व्यवस्था बेहद ज़रूरी होती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?