March 12, 2026 2:05 pm

Mauganj:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 48 घंटे में पुलिस ने भेजा जेल

#Mauganj News:

मऊगंज, 27 फरवरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रसना ठाकुर के निर्देशन में थाना लौर पुलिस ने 20 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मामले का विवरण:

ग्राम मड़ना, थाना लौर निवासी 20 वर्षीय युवती ने 25 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम माल, थाना गढ़, जिला रीवा निवासी रामरहीश केवट (20 वर्ष) ने सितंबर 2023 से 24 फरवरी 2025 के बीच शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से इंकार कर दिया।

महिला उप निरीक्षक आरती वर्मा द्वारा मामले में धारा 69 भा.न्या.सं. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जिला चिकित्सालय बिछिया, रीवा में कराया गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 27 फरवरी को दोपहर 2 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • रामरहीश केवट पिता दयाशंकर केवट (20 वर्ष), निवासी ग्राम माल, थाना गढ़, जिला रीवा।

पुलिस टीम का योगदान:

  • उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय (थाना लौर)
  • उनि आरती वर्मा (चौकी खटखरी, थाना शाहपुर)
  • सउनि योगेन्द्र प्रसाद तिवारी
  • आरक्षक नन्नू वास्केल
  • सैनिक गुरु प्रसाद शुक्ला (थाना लौर)

पुलिस की तत्परता से आरोपी को जल्दी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिससे पीड़िता को शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?