March 12, 2026 4:26 am

Mauganj: मऊगंज में होगा सर्व वर्ग व्यापारी संघ का गठन, हर वर्ग के व्यापारी को मिलेगी आवाज

Mauganj News :

वरिष्ठ व्यापारी राजू मांडा का बड़ा निर्णय-
मऊगंज में होगा सर्व वर्ग व्यापारी संघ का गठन, हर वर्ग के व्यापारी को मिलेगी आवाज——

मऊगंज।
मऊगंज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित व्यापारी राजू सिंह मांडा ने व्यापारियों के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि जिले में अब सर्व वर्ग व्यापारी संघ का गठन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई है।

राजू मांडा ने कहा कि इस संघ का उद्देश्य केवल और केवल व्यापारियों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और उत्थान की दिशा में काम करना होगा। संगठन का स्वरूप पूरी तरह गैर-राजनीतिक (Non-Political) रहेगा। किसी भी दल से इसका कोई सीधा या परोक्ष संबंध नहीं होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे छोटा दुकानदार हो, मध्यम वर्ग का व्यापारी हो या फिर बड़ा कारोबारी, सभी को संघ में समान प्रतिनिधित्व और सम्मान मिलेगा। संघ की कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी होगी और व्यापारी समाज की समस्याओं को प्रशासन और शासन स्तर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

व्यापारी वर्ग में उत्साह

इस घोषणा के बाद मऊगंज के अधिकांश व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से व्यापारी वर्ग एक ऐसे मंच की मांग कर रहा था, जहां उनकी आवाज़ बिना किसी राजनीतिक दबाव के सुनी और उठाई जा सके। राजू मांडा के नेतृत्व में यह पहल अब उस दिशा में ठोस कदम मानी जा रही है।

संघ की प्राथमिकताएँ

  1. व्यापारियों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से संवाद।
  2. कर एवं लाइसेंस से जुड़ी जटिलताओं को सरल कराने की पहल।
  3. छोटे व्यापारियों के लिए विशेष सहूलियतें और योजनाओं की मांग।
  4. व्यापारी समाज के सम्मान और एकता को मजबूत करना।

व्यापारियों का मानना है कि यदि संघ मजबूत तरीके से काम करता है तो मऊगंज में व्यापारिक माहौल को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?