September 9, 2026 10:53 pm

BREAKING NEWS

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति देंगी मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाएं : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में अब एक भी विकासखंड भूजल दोहन की ‘क्रिटिकल’ श्रेणी में नहीं सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी

Mauganj:विक्षिप्त नाबालिक दो माह बाद मिला शहडोल में, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

Mauganj news in hindi:

मऊगंज जिले के थाना नईगढ़ी अंतर्गत दो माह पूर्व लापता हुए एक विक्षिप्त नाबालिक बालक को पुलिस ने शहडोल से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने इस सराहनीय कार्य को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2025 को एक व्यक्ति ने थाना नईगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 16 वर्षीय पुत्र, जो मानसिक रूप से कमजोर है, शौच के लिए घर से बाहर गया था और फिर लौटकर नहीं आया। परिजन ने बच्चे के गायब होने की सूचना देते हुए उसकी तलाश की गुहार लगाई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर गुमशुदा बालक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों और सायबर सेल की मदद से दो महीने बाद पुलिस को सफलता मिली और बालक को शहडोल से 4 मई को दस्तयाब किया गया।

बालक को पूरी तरह सुरक्षित पाकर परिजन भावुक हो उठे और पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक अनंत विजय सिंह, आरक्षक पंकज, विवेकानंद एवं सायबर सेल के भावेश द्विवेदी की विशेष भूमिका रही। पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता से यह उदाहरण बना है कि गुमशुदा मामलों में भी धैर्य और निरंतरता से सफलता मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!