March 10, 2026 5:25 pm

Mauganj:एसडीओपी के घर में चोरी, अफसरों ने नहीं उठाया फोन – 4 घंटे बाद पहुंची पुलिस

 

Mauganj। जिले के लौर थाना क्षेत्र के सगरा गांव में एसडीओपी एसपीएस बघेल के पुश्तैनी घर में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चौंकाने वाली बात यह रही कि जब एसडीओपी को इसकी सूचना मिली और उन्होंने तत्काल एडिशनल एसपी और एसपी को फोन किया, तो किसी ने भी फोन उठाने की जरूरत नहीं समझी।

वर्तमान में एसडीओपी एसपीएस बघेल, पन्ना जिले में पदस्थ हैं।

 

रविवार सुबह पड़ोसियों ने जब एसडीओपी बघेल को घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने फौरन जिले के बड़े पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने लौर थाना प्रभारी को सूचना दी, लेकिन पुलिस टीम मौके पर पहुंचने में पूरे 4 घंटे लगा दिए।

पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल

इस मामले ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। जब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के घर चोरी होने पर भी पुलिस इतनी सुस्त है, तो आम जनता की सुरक्षा की स्थिति क्या होगी? सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर बड़े अफसरों ने फोन क्यों नहीं उठाया? क्या यह लापरवाही थी या फिर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे थे?

घर अक्सर बंद रहता है, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

एसडीओपी बघेल वर्तमान में अपने परिवार के साथ पन्ना में रहते हैं और उनका पुश्तैनी मकान अक्सर बंद रहता है। ऐसे में चोरों को यह अंदाजा था कि घर में कोई नहीं है और उन्होंने आसानी से वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की लचर कार्रवाई के चलते बदमाश बेखौफ हैं।

अब देखना होगा कि क्या पुलिस इस मामले में तेजी दिखाती है या फिर यह फाइलों में दबकर रह जाता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?