October 24, 2026 10:37 pm

BREAKING NEWS

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं। भेल क्षेत्र में बिजली की समस्या पर मंत्री सारंग ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को तत्काल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश धनतेरस 2026 कब है? जानें 6 नवंबर को खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त भारत-नेपाल बस सेवा: उत्तराखंड परिवहन निगम सहित दोनों देशों के 6 ऑपरेटरों को परमिट जारी इंदौर में ₹1,200 करोड़ का निवेश करेगी लालवाला इंडस्ट्रीज़, CM मोहन यादव से चर्चा ईरान ने समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल्स को बनाया निशाना तो क्या ठप हो जाएगा UPI और WhatsApp?

Mauganj:एसडीओपी के घर में चोरी, अफसरों ने नहीं उठाया फोन – 4 घंटे बाद पहुंची पुलिस

 

Mauganj। जिले के लौर थाना क्षेत्र के सगरा गांव में एसडीओपी एसपीएस बघेल के पुश्तैनी घर में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चौंकाने वाली बात यह रही कि जब एसडीओपी को इसकी सूचना मिली और उन्होंने तत्काल एडिशनल एसपी और एसपी को फोन किया, तो किसी ने भी फोन उठाने की जरूरत नहीं समझी।

वर्तमान में एसडीओपी एसपीएस बघेल, पन्ना जिले में पदस्थ हैं।

 

रविवार सुबह पड़ोसियों ने जब एसडीओपी बघेल को घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने फौरन जिले के बड़े पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने लौर थाना प्रभारी को सूचना दी, लेकिन पुलिस टीम मौके पर पहुंचने में पूरे 4 घंटे लगा दिए।

पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल

इस मामले ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। जब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के घर चोरी होने पर भी पुलिस इतनी सुस्त है, तो आम जनता की सुरक्षा की स्थिति क्या होगी? सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर बड़े अफसरों ने फोन क्यों नहीं उठाया? क्या यह लापरवाही थी या फिर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे थे?

घर अक्सर बंद रहता है, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

एसडीओपी बघेल वर्तमान में अपने परिवार के साथ पन्ना में रहते हैं और उनका पुश्तैनी मकान अक्सर बंद रहता है। ऐसे में चोरों को यह अंदाजा था कि घर में कोई नहीं है और उन्होंने आसानी से वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की लचर कार्रवाई के चलते बदमाश बेखौफ हैं।

अब देखना होगा कि क्या पुलिस इस मामले में तेजी दिखाती है या फिर यह फाइलों में दबकर रह जाता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!