Mauganj News In Hindi :
नईगढ़ी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई :
मऊगंज से रिपोर्ट |
नईगढ़ी। मऊगंज जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नईगढ़ी पुलिस ने रिमारी मोड़ के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में कोडीन फॉस्फेट युक्त नशीली कफ सिरप बरामद की है। आरोपियों से एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

एसपी दिलीप कुमार सोनी की अगुवाई में सख्त अभियान
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह परिहार एवं एसडीओपी मऊगंज श्रीमती सची पाठक के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान का हिस्सा रही।
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थे थाना प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर, जिनकी टीम ने सतर्कता से काम करते हुए नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा।
गुप्त सूचना पर हुई घेराबंदी, मौके से कफ सिरप की बोरी बरामद
दिनांक 29 जून की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक गढ़ से नईगढ़ी की ओर एक पल्सर बाइक पर नशीली कफ सिरप की खेप लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर रिमारी मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों को रोका गया।
गिरफ्तार आरोपी –
- गणेश यादव, पिता कृष्णकुमार यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी लौरी, थाना गढ़, जिला रीवा।
- मोहम्मद रियाज उर्फ बेटू, पिता मोहम्मद नसीरुद्दीन, उम्र 22 वर्ष, निवासी धाराविभा, थाना गढ़, जिला रीवा।
बरामद मशरुका –
- 120 शीशी कोडीन युक्त आनरेक्स कफ सिरप, अनुमानित कीमत: ₹24,000
- बिना नंबर की नीली पल्सर मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत: ₹50,000
👉 कुल जब्ती: ₹74,000
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजे गए
दोनों आरोपियों का कृत्य NDPS एक्ट एवं मध्यप्रदेश ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
इस कार्रवाई में इनका रहा विशेष योगदान –
- उनि जगदीश सिंह ठाकुर
- उनि आर.पी. वर्मा
- सउनि नारायण पाण्डेय
- आरक्षक दिवाकर सिंह (R-99)
- आर. अविनाश सिंह (R-82)
- आर. प्रकाश कुशवाहा (R-63)
- आर. सुरेन्द्र यादव (R-36)
- आर. चंदन यादव (R-38)
- आर. रविशंकर रावत (R-39)








