November 21, 2026 11:48 am

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेलों में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अधोसंरचना विकास के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का प्रशासकीय अनुमोदन कांप उठा राजस्थान! फतेहपुर में 5.5 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में तापमान 10 °C से नीचे, जयपुर समेत आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम? मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया ट्रंप की शांति पहल को पुतिन का झटका, अब पड़ोसी देश एस्टोनिया ने रूस के साथ बंद किए अपने सभी सड़क बॉर्डर बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री तोमर नए साल तक टला ईरान पर बड़े सैन्य हमले का फैसला, चीन दौरे के बीच ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

MP: रीवा संभाग में 2319.43 करोड़ की बड़ी जल योजना से 1.29 लाख परिवारों को मिलेगा शुद्ध पानी

MP: रीवा संभाग में 2319.43 करोड़ की बड़ी जल योजना से 1.29 लाख परिवारों को मिलेगा शुद्ध पानी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार ठोस कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रीवा संभाग में मध्यप्रदेश जल निगम की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, रीवा द्वारा संचालित रीवा समूह जल प्रदाय योजना ने महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है। लगभग 2319.43 करोड़ रु. की लागत से विकसित इस योजना में जल शोधन संयंत्र तक रॉ वाटर पहुंचाया जा चुका है, जिससे परियोजना के आगामी चरणों में गति मिलने की स्थिति बनी है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के मार्गदर्शन में क्रियान्वित इस योजना के माध्यम से रीवा जिले के 677 ग्रामों और मऊगंज जिले के 936 ग्रामों के कुल 1613 ग्रामों को जोड़ा जा रहा है। योजना के पूर्ण होने पर लगभग 1.29 लाख ग्रामीण परिवारों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों में लंबे समय से बनी जल समस्या का समाधान संभव होगा।

जल शोधन संयंत्र तक रॉ वाटर की आपूर्ति सुनिश्चित होना परियोजना के क्रियान्वयन का एक महत्वपूर्ण चरण है। इसके बाद जल शोधन और वितरण नेटवर्क के माध्यम से घर-घर पेयजल आपूर्ति की दिशा में कार्य को और गति दी जाएगी। योजना में गुणवत्ता, निरंतरता और दीर्घकालिक उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश में हर-घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार और स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!