MP-मऊगंज : नईगढी थाना पुलिस ने रोड पर राहगीरो को रोककर लूट करने वाले गिरोह के 5 हजार रुपए के इनामी फरार आरोपी को किया गिरफ्तार…
मऊगंज : नईगढ़ी समाचार
पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन एवं अति. पु.अधी. विक्रम सिंह परिहार,एसडीओपी श्रीमती सचि पाठक के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व मे हमराह स्टाफ के साथ कार्यवाही करते हुए रोड पर राहगीरो को रोककर मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैI
पुलिस ने बताया कि….फरियादी विक्रमादित्य भारती पिता श्रीनिवास भारती उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रिमारी थाना नईगढी जिला मऊगंज अपने भाई जयविन्द भारती के साथ अपने मोटरसायकल से अपने रिस्तेदारी सोनौरी से अपने घर ग्राम रिमारी आ रहा था रात्रि करीब 10.00 बजे जैसे ही रिमारी तलाब के पास पहुँचा उसी समय सिगटी तरफ से एक काले रंग की बोलेरो क्रमांक MP17ZC0194 का चालक बोलेरो को चलाता हुआ आया इनकी मो.सा के सामने बोलेरो गाडी को सटा दिया जिससे ये लोग वही पर रूके तो 20-25 साल के 04 लडके बोलेरो वाहन से उतर कर फरियादी व इसके भाई के साथ मारपीट कर 9 हजार रूपये तथा मोबाइल फोन छुडा लिये थे I
फरियादी कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का कायम कर थाना नईगढी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर द्वारा त्वरित पुलिस टीम गठित कर काले रंग की बोलेरो क्रमांक MP17ZC0194 एंव तीन नफर आरोपी को पूर्व मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया एंव शेष 01 नफर आरोपी- आलोक पाण्डेय उर्फ बेटू पिता रमेश पाण्डेय निवासी डिहिया पडान थाना नईगढी जिला मऊगंज म.प्र. जो घटना दिनांक से फरार थाI
उक्त आरोपी की पता तलास की जा रही थी, मुखबिर की सूचना पर आज ग्राम भलुहा मे पकड़कर कर घटना के सबंध मे पूछताछ पर बताया कि अपने साथियो के साथ नशा करने के लिए पैसे नही होने पर लूट करने के लिए रिमारी मोड के पास गढ तरफ से आने वाली मोटरसायकल को रोककर अपनी बोलेरो वाहन से मोटरसायकल में बैठे दो लोगो को रोककर मारपीट कर 9 हजार रुपए व एक मोबाइल लूट करना स्वीकार करने पर 5000/- हजार रुपए के ईनामी आरोपी आलोक पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया गया हैI
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 नग मोबाइल एवं लूट के 3000/- (तीन हजार)रूपए नगद जप्त कर लिया हैI
उक्त कार्यवाही टीम में…
नईगढ़ी थाना प्रभारी उनि जगदीश सिंह ठाकुर, सउनि नारायण प्रसाद पाण्डेय, आर.अविनाश सिंह ,आर.चंदन यादव ,आर. दिवाकर सिंह आर. सुरेन्द्र यादव, सैनिक पवन मिश्रा शामिल रहें।








