March 12, 2026 11:55 am

MP News: अब 10 को नहीं आएंगे 1250 रुपए,पहली बार लाड़ली बहनों की किस्त में देरी, जानिए वजह?


MP News: अब 10 को नहीं आएंगे 1250 रुपए, लाड़ली बहनों को हर महीने 13 को मिलेगी राशि; 

रिपोर्ट -मनोज सिंह-
मध्यप्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को इस बार 10 तारीख तक सम्मान निधि नहीं मिली। हर महीने की 10 या उससे पहले खाते में ट्रांसफर की जाने वाली 1250 रुपए की किस्त इस बार 12 अप्रैल तक भी नहीं आई, जिससे बहनों में असमंजस बना रहा। अब सरकार इस तारीख को स्थायी रूप से बदलने की तैयारी में है।

अधिकारियों का दावा – अब 13 तारीख को आएंगे पैसे
वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सरकार अब हर महीने की 13 तारीख को लाड़ली बहनों के खातों में राशि भेजेगी। वजह यह है कि केंद्र सरकार से मिलने वाली टैक्स शेयरिंग की राशि 10 तारीख को प्रदेश को मिलती है। उसी आधार पर बहनों की किश्त भेजी जाती थी, लेकिन कैश फ्लो को संतुलित रखने के लिए अब 3 दिन का अंतर रखा जा रहा है।

22 महीने से समय पर आ रही थी राशि
पिछले 22 महीनों से लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए की किश्त 10 तारीख तक ट्रांसफर होती रही है। लेकिन अप्रैल 2025 में पहली बार देरी हुई है। मार्च 2025 में 22वीं किश्त 10 मार्च को आई थी। इस बार अब तक राशि नहीं पहुंची, जिससे लाखों महिलाओं को चिंता सताने लगी।

महिला बाल विकास मंत्री का बयान
मंत्री निर्मला भूरिया ने साफ कहा कि लाड़ली बहना योजना की राशि भेजने की कोई तय तारीख नहीं है। यह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर भेजी जाती है। हालांकि अधिकारी यह मान रहे हैं कि अब तय तारीख 13 होगी।

विधानसभा चुनाव से शुरू हुई थी योजना
गौरतलब है कि 2023 के चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना की शुरुआत की थी। शुरुआत में 1000 रुपए मिलते थे, बाद में इसे बढ़ाकर 1250 किया गया। अब नई सरकार इस योजना को जारी रखते हुए तारीख में बदलाव कर रही है।

क्या कहता है पेट्रोल न्यूज़ ?:
अब लाड़ली बहनों को हर महीने 10 नहीं बल्कि 13 तारीख का इंतजार करना होगा। सरकार ने आधिकारिक ऐलान भले न किया हो, लेकिन बदलाव की पुष्टि अंदरखाने हो चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?