April 27, 2026 11:14 am

MP: स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए गए यातायात नियम, हेलमेट लगाने की दिलाई शपथ

MP News IN Hindi :मऊगंज।

ढेरा के संदीपनी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए गए यातायात नियम, हेलमेट लगाने की दिलाई शपथ
पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी एवं एसडीओपी सच्ची पाठक के मार्गदर्शन में आज दिनांक 6 /12/25 को ढेरा के संदीपनी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान नरेश प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क पर चलने के मूल नियम, सड़क संकेतों का महत्व, वाहन चलाते समय सावधानियों तथा ओवरस्पीडिंग के खतरे के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका सही यातायात नियमों का पालन करना है।

यातायात प्रभारी ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया और विद्यार्थियों को स्वयं हेलमेट पहनने के साथ-साथ अपने परिवारजनों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को हेलमेट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?