March 11, 2026 4:31 pm

MP : जिले में डायल 100 पुलिस वाहन के पायलटों पर छाया बेरोजगारी का संकट

MP News :
नई कंपनी ने शुरू की चालकों की नई भर्ती, पुराने पायलट अब संशय में


रीवा पायलट संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, नौकरी में बने रहने की करी मांग..

मनोज सिंह
पेट्रोल न्यूज़ ब्यूरो रीवा

रीवा :
मध्यप्रदेश में साल 2015 में शुरू हुई डायल 100 पुलिस की सेवा में कार्य करने वाले पायलटो पर अब बेरोजगारी का संकट मंडराने लगा है.


तकरीबन 10 सालों से सेवा कार्य कर रहे डायल 100 पुलिस वाहन के पायलटों को नौकरी से निकाले जाने का अब डर सता रहा है.


दरअसल पूर्व में भारत विकास ग्रुप यानी बी.वी.जी. कंपनी द्वारा किए जाने वाले डायल 100 के संचालन का अनुबंध समाप्त हो जाने के बाद यह काम नई कंपनी को सौंपा गया है, हालांकि नई कंपनी ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है, लेकिन कंपनी ने नए काम के संचालन की प्रक्रिया शुरू कर नए पायलटो की भर्ती भी शुरू कर दी है,


अब ऐसे में डायल 100 के पुराने पायलट अब इस संशय में है कि उन्हें नौकरी पर रखा जाएगा या नहीं..?


दरअसल रीवा में डायल 100 के पायलटो द्वारा मुख्यमंत्री के नाम समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन पत्र सौपा गया है,
ज्ञापन पत्र में डायल 100 के पायलटो ने नौकरी में पूर्व कि भांति रखे रहने की मांग की है,


पायलट संघ ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2015 से शुरू हुई डायल 100 की सेवा के शुरुआत से ही वह पायलट का काम कर रहे हैं,


बीते 10 वर्षों से यह पायलट पुलिस और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर विपरीत परिस्थितियों में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम पर डटे रहे, लेकिन अब डायल 100 की जगह 112 की नई शुरुआत होने जा रही है और इस काम को नई कंपनी द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसके लिए बाकायदा नई भर्ती भी शुरू कर दी गई है, ऐसे में 10 सालों से पायलट का काम करने वाले चालकों में अब बेरोजगारी और नौकरी खोने का संकट मंडराने लगा है,


पायलटो के मुताबिक पुरानी कंपनी द्वारा 8वीं पास लोगों को भर्ती कर नौकरी में रखा गया था, लेकिन अब नई कंपनी ने 10वीं की योग्यता अनिवार्य कर दी है और 40 साल की उम्र भी निर्धारित की है, ऐसे में आठवीं पास पुराने पायलट और 40 साल की उम्र पार कर चुके पायलटों को भी नौकरी से हाथ धोने का डर सता रहा है,


फिलहाल इन पायलटो ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए नई कंपनी में पुराने पायलटो को भी नौकरी में रखें जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?