September 12, 2026 10:31 pm

BREAKING NEWS

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा BRICS Summit 2026: ब्रिक्स देशों ने की पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा, ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ जारी कर आतंकवाद के खिलाफ लिया कड़ा संकल्प ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा: घर पर केवल 4 चीजों से बनाएं शुद्ध विटामिन सी सीरम, चेहरे पर आएगा नेचुरल निखार पैडिक्योर ट्रेंड्स 2026: क्रोम फिनिश से लेकर मिल्की न्यूड्स तक, इस साल पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए छाए हैं ये 5 स्टाइलिश और मॉडर्न ट्रेंड्स साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

MP को मिलेगा जल्द ही एक नया टाइगर रिजर्व : CM डॉ. यादव

प्रदेश में बढ़ी चीतों की संख्या
राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से प्रदेश में वन्यजीवों के लिए बना अनुकूल वातावरण

CM डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को जल्द ही एक नया टाइगर रिजर्व मिलने वाला है। माधव टाइगर अभ्यारण्य जल्द ही राज्य का 9वां टाइगर रिजर्व बनेगा। इससे चंबल अंचल में वन्य जीवों की संख्या बढ़ेगी। मध्यप्रदेश वन्य जीवन संरक्षण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

बुधवार को कूनो क्षेत्र में 5 चीते छोड़े गए, इनमें से 3 का जन्म तो प्रदेश में ही हुआ है। इस प्रकार अब सात चीते स्वयं को मध्यप्रदेश की आबोहवा में ढाल रहे हैं। पहले छोड़े गए चीते न केवल शिकार कर रहे हैं, अपितु कुशलता से जंगल में विचरण कर रहे हैं। प्रकृति, जीव जगत और मानव जीवन के संतुलन की यह अनमोल झलक राज्य में दिखाई दे रही है। सभी लोग इस आनंद और रोमांच का अनुभव कर रहे हैं।

यह वन्य जीवों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश में वन्यजीवों के लिए सबसे अनुकूल वातावरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!