March 7, 2026 12:13 pm

Mystery-शादी से पहले खौफनाक साजिश: प्रेम, धोखा और हत्या की कहानी में इंदौर तक भागी सोनम, बुर्के में रची थी फरारी की पटकथा

Murder Mystery Revealed-

राजा रघुवंशी की हत्या महज एक अनजाने हमले का मामला नहीं, बल्कि एक सुनियोजित प्रेम और विश्वासघात की खौफनाक साजिश थी। मेघालय पुलिस की जांच ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे छिपी परतें खोल दी हैं।

पुलिस के अनुसार, राजा की हत्या उसकी शादी से महज 11 दिन पहले प्लान की गई थी। साजिशकर्ता कोई और नहीं, बल्कि उसका नजदीकी राज कुशवाहा निकला, जिसने सोनम और अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की रूपरेखा तैयार की।

सोनम ने पूछताछ में कबूला कि वह राजा से प्यार करती थी लेकिन दबाव में आकर अरेंज मैरिज के लिए राजी हुई थी। शादी के नजदीक आते ही राज कुशवाहा ने सोनम को हत्या की योजना में शामिल कर लिया। गुवाहाटी में हत्या की पहली कोशिश असफल रही, लेकिन सोहरा (चेरापूंजी) के वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद सोनम बुर्का पहनकर घटनास्थल से भाग निकली और शिलॉन्ग से गुवाहाटी होते हुए बस बदल-बदलकर इंदौर तक पहुंची। यहां वह 14 दिन तक छिपी रही। पुलिस को चकमा देने के लिए राज कुशवाहा ने उसे सिलीगुड़ी जाकर अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने को कहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस की पकड़ में वे आ गए।

इस वारदात में राज कुशवाहा के साथ विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी भी शामिल थे, जिन्होंने दोस्ती के नाम पर एक निर्दोष की जान ले ली। सभी पांचों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं और पूरे देश में इस सनसनीखेज हत्याकांड की चर्चा जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?