August 9, 2026 3:05 am

Ranchi: छात्रों से दूसरे दौर की बातचीत बेनतीजा, रविवार को फिर होगी मीटिंग, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

Ranchi Student Protest: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 15 दिनों से भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्रों का आंदोलन जारी है। शनिवार, 8 अगस्त को आंदोलनकारी छात्रों और सरकार के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब तीसरे दौर की बातचीत रविवार, 9 अगस्त को होगी।

इस बीच आंदोलनकारी छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी सभी मांगों को पूरी नहीं की जाती है, तब तक उनका सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो ने निर्जला अनशन का ऐलान कर दिया है।

दो राउंड की हो चुकी है मीटिंग

रांची कि सड़कों पर छात्रों का आंदोलन अब तीव्र होता नजर आ रहा है। इससे पहले सरकार और छात्रों के बीच दो राउंड की बैठक के बाद भी समाधान नहीं निकल पाया है। अब कल यानी रविवार, 9 अगस्त को सरकार के साथ 12 बजे के आसपास एक बार फिर से बैठक होगी।

वहीं, इस आंदोलन को लेकर सभी कि नजरें 10 अगस्त, यानी सोमवार को भी रहने वाली हैं, क्योंकि आंदोलनकारी छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे। ऐसे में सरकार उससे पहले चाहेगी कि आंदोलन किसी भी तरह खत्म हो। ऐसे में 9 और 10 अगस्त झारखंड सरकार के लिए अहम हो सकता है।

MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में अब JLKM के विधायक जयराम महतो भी उतर गए हैं। उन्होंने छात्रों के समर्थन में अनशन का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि JPSC/JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में पिछले 15 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन एवं भूख हड़ताल के समर्थन में वह 9 अगस्त को सुबह छह बजे से पुराना विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला अनशन पर बैठेंगे।

‘शरीर के अंग अब साथ नहीं दे रहे’-छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो

इधर अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की सेहत तेज़ी से बिगड़ी है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा ‘मुझे बोलने में काफी तकलीफ हो रही है। डॉक्टर ने बताया है कि मेरा ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर कम हो गया है और मेरे पूरे शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो गई है। मेरे शरीर के अंग अब इसे झेल नहीं पा रहे हैं।”

झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने क्या कहा?

रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन को लेकर झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा ‘हम 3-4 दिन पहले ही बातचीत शुरू करना चाहते थे। हमने यह प्रस्ताव छात्रों को भेजा था। हम छात्रों के साथ हैं और उनकी जायज मांगों का समर्थन करते हैं।’

आगे उन्होंने कहा ‘कल से ही कई दौर की बातचीत हो रही है। हमने इस बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दे दी है। मुझे यकीन है कि हम जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे। छात्रों ने बहुत अच्छे सुझाव दिए हैं और बहुत वाजिब चिंताएं भी उठाई हैं और सरकार उनका समाधान करने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: झारखंड में JPSC/JSSC अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा, कहा-मैंने उनकी आंखों में दर्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!