April 28, 2026 4:00 pm

Rewa :अस्पताल में दरिंदगी! मां के इलाज के लिए पहुंची नाबालिग से वार्ड बॉय ने किया यौन शोषण, 3 आरोपी हिरासत में

Rewa News :

GMH हॉस्पिटल में नाबालिग के यौन उत्पीड़न का आरोप, दो वार्ड बॉय और एक गार्ड हिरासत में

रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल (GMH) में एक नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पीड़िता अपनी मां के इलाज के लिए अस्पताल आई थी, इसी दौरान कथित तौर पर उसके साथ वार्ड बॉय द्वारा यौन शोषण की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में अस्पताल प्रशासन की चुप्पी और लापरवाही पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने सोमवार तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। जब मीडिया द्वारा मामले को उठाया गया और सवालों की बौछार शुरू हुई, तब जाकर मंगलवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने घटना की पुष्टि की और इसे “संवेदनशील मामला” बताया।

डॉ. मिश्रा के मुताबिक, पीड़िता सीधी जिले की रहने वाली है और मां के इलाज के लिए GMH अस्पताल आई थी। यहां कुछ वार्ड बॉय से उसका संपर्क हुआ और इसी दौरान यौन उत्पीड़न की आशंका जताई जा रही है।

अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर दो वार्ड बॉय को नौकरी से हटाया गया है और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी गई है। गायनी वार्ड से प्राप्त दस्तावेजों में भी दो लोगों द्वारा यौन शोषण की पुष्टि की गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो वार्ड बॉय और एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल हैं।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाबालिग या उसके परिजनों द्वारा पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। पुलिस जांच जारी है और घटना से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

यह मामला सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर गहरी चिंता पैदा करता है। सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर मीडिया का दबाव न होता तो क्या यह मामला दबा दिया जाता? अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कितनी पारदर्शिता और तत्परता दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?