March 10, 2026 5:21 pm

Rewa कलेक्टर की सख्ती: लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, वेतनवृद्धि रोकने का नोटिस जारी

Rewa कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले चार अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर ने जिला पंजीयक संध्या सिंह, जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी विनय वर्मा और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी राजीव शुक्ला को दो वार्षिक वेतनवृद्धियां रोकने का नोटिस जारी किया है।

महाकुंभ ड्यूटी में अनुपस्थित पाए गए अधिकारी

प्रशासन ने इन चार अधिकारियों को 8 और 9 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया था। लेकिन ये सभी निर्धारित स्थलों पर उपस्थित नहीं हुए और उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ पाए गए। इसे कलेक्टर ने गंभीर लापरवाही और आदेशों की अवहेलना माना है।

11 फरवरी तक देना होगा जवाब

कलेक्टर द्वारा जारी नोटिस में चारों अधिकारियों को 11 फरवरी को सुबह 11 बजे उनके समक्ष उपस्थित होकर अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि समय पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो उनके खिलाफ वेतनवृद्धि रोकने की कार्यवाही पक्की मानी जाएगी

कलेक्टर का कड़ा संदेश: अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर प्रतिभा पाल की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहा है कि प्रशासनिक अनुशासनहीनता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13379/ 46

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?