October 25, 2026 2:38 am

BREAKING NEWS

डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता 25 अक्टूबर राशिफल: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के योग विशेष लेख : ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’ ’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’ आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

MP में 1 अप्रैल से फिर खुलेंगे स्कूल, पहले दिन मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव

MP News:

भोपाल | मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। इस मौके पर प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नए और पुराने छात्रों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

स्कूलों को सजाने और छात्रों के स्वागत के निर्देश

राज्य शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को सत्र प्रारंभ होने से पहले सजाने, बाल सभा आयोजित करने और विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

नामांकन और उपस्थिति पर जोर

  • 25 मार्च तक सभी कक्षाओं में नामांकन पूरा करना होगा।
  • हर कक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

शिक्षकों को 10 विद्यार्थियों को स्कूल लाने की जिम्मेदारी

जो छात्र दो साल पहले स्कूल में थे लेकिन अब ड्रॉपआउट हो चुके हैं, उन्हें वापस स्कूल लाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई है।

  • हर शिक्षक को 10 विद्यार्थियों को स्कूल लाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
  • 10 अप्रैल तक इन छात्रों का भौतिक सत्यापन पूरा करना होगा।

अभिभावकों की होगी बैठक

17 मार्च तक हर छात्र के माता-पिता को स्कूल में बुलाया जाएगा ताकि वे अपने बच्चों के अकादमिक प्रदर्शन और आगामी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने कहा कि इस बार शैक्षणिक सत्र को अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह पहल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!