November 19, 2026 3:49 pm

BREAKING NEWS

GMH में चौंकाने वाली घटना – प्रसव के बाद 5 महिलाओं ने खोई याददाश्त!

रीवा के गांधी स्मृति अस्पताल (GMH) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रसव के बाद पांच महिलाओं की याददाश्त अचानक चली गई। इन महिलाओं ने अपने ही परिजनों को पहचानने से इनकार कर दिया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।

सिजेरियन के बाद बिगड़ी हालत, परिजन दहशत में

गुरुवार को गायनी विभाग में पांच महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद जब इन महिलाओं को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया, तो काफी देर तक उन्हें होश नहीं आया। जब होश आया भी, तो वे अपने परिवार वालों को पहचानने में असमर्थ थीं। यह देखकर परिजन घबरा गए और अस्पताल प्रशासन को सूचित किया।

तीन महिलाओं की हालत स्थिर, दो की हालत गंभीर

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, तीन महिलाओं की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है, जबकि दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स इस अनोखी घटना की वजह तलाशने में जुटे हैं।

डॉक्टर्स भी हैरान, दवा के साइड इफेक्ट की आशंका!

जब इस घटना पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिलाओं ने याददाश्त क्यों खोई। उन्होंने आशंका जताई कि यह किसी दवा का साइड इफेक्ट भी हो सकता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण का पता चल पाएगा।

अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल – लापरवाही या मेडिकल मिस्ट्री?

इस घटना ने अस्पताल प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह किसी दवा का साइड इफेक्ट है, या फिर अस्पताल की लापरवाही का नतीजा? मरीजों की सुरक्षा और इलाज की गुणवत्ता पर अब सवाल उठने लगे हैं। क्या प्रशासन इस घटना की पूरी सच्चाई सामने लाएगा? या फिर यह मामला भी धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!