June 12, 2026 12:27 pm

बिना नंबर प्लेट के सरपट दौड़े वाहन, पकड़ने पीछे दौड़ती रही पुलिस

मऊगंज में चला यातायात चेकिंग अभियान


मऊगंज, शनिवार आज शनिवार को मऊगंज के कॉलेज चौराहा में शाम 5:00 बजे से यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में यातायात थाना प्रभारी और मऊगंज थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की, लेकिन कई वाहन बिना नंबर प्लेट के दौड़ते नजर आए।

नियम उल्लंघन कर रहे वाहन चालक


यातायात चेकिंग के दौरान कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के देखे गए, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरी कोशिश की। लेकिन बिना नंबर प्लेट वाले कुछ वाहन तेज रफ्तार से फरार हो गए। पुलिस उनके पीछे दौड़ती रही, लेकिन उनकी पकड़ में वे नहीं आ सके। इस दौरान कुछ वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए भागते हुए दिखाई दिए।

पुलिस की सक्रियता पर सवाल


चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की तत्परता तो थी, लेकिन बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पकड़ने में उनकी कोशिशें नाकाम रही। मऊगंज एसडीओपी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में उनकी सक्रियता का अभाव नजर आया। एसडीओपी का खास नेतृत्व देखने को नहीं मिला, जिससे यह सवाल उठता है कि इस तरह के अभियान में और अधिक सख्ती की आवश्यकता है।

चेकिंग के बावजूद राहत की सांस लेते वाहन चालक
यातायात चेकिंग के बावजूद कई वाहन चालक राहत की सांस लेते नजर आए। हालांकि पुलिस ने कई वाहन चालकों के कागजात चेक किए, लेकिन अभियान में पूरी तरह से सफलता नहीं मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!