September 27, 2026 2:12 pm

BREAKING NEWS

सिगरेट के टुकड़ों से बनेगी मजबूत सड़क, इंजीनियरों ने ढूढ़ निकाला शानदार तरीका इथेनॉल की कम बिक्री और E25-E30 पर लगे ब्रेक के बाद अब डीजल पर टिकी नजरें सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात, ‘भोपाल मास्टर प्लान-2047’ का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी आपकी प्रपोज्ड लेक सिटी? CM मोहन यादव ने पैतृक मकान में चलाई गेती, सिंहस्थ 2028 के मेगा प्लान का आगाज EPF खाताधारक सावधान: शादी या बच्चे के जन्म के बाद तुरंत अपडेट करें ई-नॉमिनेशन, वरना अटक सकती है पेंशन और ₹7 लाख का मुफ्त बीमा 29 वर्ष की उम्र में दिव्यांका सिरोही के अचानक निधन से गहरा सदमा: विशेषज्ञों ने बताया युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं गंभीर हृदय रोग

25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा “हम होंगे क़ामयाब अभियान”

मंत्री सुश्री भूरिया 25 नवंबर को करेगी अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव की पहल पर जेंडर आधारित हिंसा की रोक थाम के लिए जागरूकता अभियान “हम होंगे क़ामयाब” 25 नवम्बर से 10  दिसंबर तक चलाया जाएगा। महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया 25 नवंबर को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से प्रातः10 बजे इस अभियान की शुरुआत करेगी। जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान के तहत महिला सुरक्षा संवाद विषय पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला  25 एवं 26 नवंबर को आयोजित की गई है।

कार्यशाला में सरकारी समन्वय  और हितधारकों की ज़िम्मेदारी के माध्यम से जेंडर आधारित हिंसा का समाधान, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला सुरक्षा में सहयोगी  दृष्टिकोण, जेंडर आधारित हिंसा को समझना और स्थानीय कार्यान्वयन के लिए कार्य योजनाओं का विकास, पीड़ितों के लिए समर्थन प्रणाली को मज़बूत करना, वन स्टॉप सेंटर की भूमिका और मनोवैज्ञानिक प्रभाव ,महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र के माध्यम एम पी डायल 100 से अंतर्दृष्टि, महिलाओं की सुरक्षा कानूनों और नीतियों की समझ जैसे विषयों पर पहले दिन विषय विशेषज्ञों के साथ चर्चा होगी।

कार्यशाला के दूसरे दिन “युवाओं की भूमिका बदलाव के वाहक”, पीड़ितों के लिए समर्थन प्रणाली को मज़बूत करना, वन स्टॉप सेंटर की भूमिका, तकनीक आधारित जेंडर हिंसा की समझ तथा विश्वविद्यालय स्तर पर महिला सुरक्षा उपाय जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!