November 5, 2026 10:51 am

BREAKING NEWS

अंकिता के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट से उठाया, मां की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली/देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में नया घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस अंकिता के माता-पिता को इंडिया गेट के पास से जबरन अपने साथ ले गई और करीब दो घंटे तक इधर-उधर घुमाती रही। इस दौरान अंकिता की मां की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बुराड़ी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

अंकिता की मां को जबरदस्ती ले जाते हुए पुलिस और महिलाओं की छीना झपटी का वीडियो वॉयरल हो रहा है। इस वीडियो में कई महिलाएं पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते देखी जा रही है। धक्का मुक्की में अंकिता की मां बेहोश हो जाती है।

गोदियाल के मुताबिक, इस घटनाक्रम के बाद उनकी अंकिता के पिता से फोन पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले अंकिता के माता-पिता के साथ इस तरह का व्यवहार करना, उन्हें परेशान करना और डराना-धमकाना उचित नहीं है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अंकिता के माता-पिता शांतिप्रिय लोग हैं और उनसे किसी को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने दिल्ली पुलिस से अंकिता के माता-पिता को तत्काल रिहा करने की मांग की। साथ ही दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड के लोगों से अपील की कि वे अंकिता के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराएं।
उल्लेखनीय है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी की भूमिका को लेकर परिजन लगातार न्याय की मांग उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर प्रदेश के अंदर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!