August 9, 2026 3:13 pm

अतीक अहमद की कब्र का दीदार और बगल में दफन अबान की लाश…छोटे भाई के जानजे पर फूट-फूट कर रोए अली-उमर- VIDEO

Atiq Ahmed Son Abaan Funeral: प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उसकी कब्र ठीक उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के बगल में बनाई गई है। इस दौरान सोशल मीडिया पर अबान के जनाजे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कभी अपराध की दुनिया पर राज करने वाले अतीक अहमद के तीनों बेटे एक-दूसरे के गले लगकर फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं।

अबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान परिवार के सभी लोग मौजूद रहे। इस गमगीन माहौल में एक भावुक पल ने सबका ध्यान खींचा, जब अतीक के तीनों बेटे उमर, अली और एहजम एक साथ नजर आए। तस्वीरों में तीनों भाइयों के चेहरों पर अबान को खोने का दुख साफ झलक रहा था। दुख की इस घड़ी में वे एक-दूसरे का सहारा बने दिखे।

अबान को देख उमर-अली-एहजम के नहीं थमे आंसू

बताया जा रहा है कि उमर और अली ने जब अपने छोटे भाई के जनाजे को कंधा दिया, तब उनके चेहरों पर बेबसी साफ झलक रही थी। इस दुखद घड़ी में तीनों भाइयों के आंसुओं का सैलाब थमने का नाम ही नहीं ले रहा था।

गले लगकर रोए तीनों भाई

सामने आए क्लिप में अली अहमद कभी उमर तो कभी एहजम को संभालते दिखाई दिए। छोटे भाई के चले जाने के गम में तीनों गले लगकर रोए। इसके अलावा जनाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी दिखाई दी। पुलिस से घिरे भाइयों ने अबान को अंतिम विदाई दी।

उमर-अली ने पहली बार देखी अतीक की कब्र

इसके बाद वे पिता अतीक की कब्र पर पहुंचे और उस पर सिर रखकर काफी देर तक रोते रहे। उन्होंने पहली बार पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ और भाई असद की भी कब्र देखी। जेल में बंद होने के कारण दोनों साल 2023 में पिता-चाचा और भाई के जनाजे में शामिल नहीं हो सक थे। 

वापस जेल भेजे गए उमर-अली

बता दें कि अदालत ने उमर और अली को परिजनों से मिलने के लिए केवल एक घंटे की कस्टडियल मोहलत दी थी। अबान को दफनाने और परिवार से बातचीत के बाद दोनों भाइयों का समय खत्म हो गया। फिर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत दोनों को हिरासत में ले लिया। उमर को लखनऊ जेल तो अली को झांसी जेल के लिए वापस भेज दिया गया।

सड़क हादसे में अबान की मौत

बता दें कि अबान अहमद की गुरुवार, 6 अगस्त को झांसी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा कानपुर-झांसी हाइवे पर झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के पास सुबह 11 बजे हुआ, जहां अबान की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: ‘पद मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं था, 10 साल में 20 करोड़ बच्चे…’, इस्तीफे पर पहली बार बोले धर्मेंद्र प्रधान, कहा- Gen-Z भारत को विश्वगुरु बनाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!