June 15, 2026 12:44 am

BREAKING NEWS

दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन से भारत ने एजबेस्टन में पाकिस्तान को हराया इंटरसिटी एक्सप्रेस दहशत | मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह; यूपी के यात्रियों की हत्या संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने की सौजन्य मुलाकात आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

अनवरत जारी है सदगुरू सेवा संघ का भोजन प्रसाद सेवा

परम पूज या संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट द्वारा प्रयागराज महाकुम्भ में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगातार अनवरत निःशुल्क भोजन प्रसाद सेवा जारी है।ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रसाद वितरण शिविर मोहकमगढ़ तिराहे का रीवा संभागायुक्त बी. एस. जामोद, डी आई जी साकेत पाण्डेय,सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने अवलोकन किया एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर उनका कुशल क्षेम जाना।यहां पर पिछले 8 दिनों से 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं तक भोजन प्रसाद की निःशुल्क व्यवस्था ट्रस्ट कर चुका है एवं अन्न सेवा का यह कार्य अनवरत जारी है। ट्रस्टी डॉ बी के जैन ने कहा कि यह पूज्य गुरुदेव का प्रथम उद्देश्य है भूखे को भोजन के संदेश की पूर्ति में ट्रस्ट के सभी   कार्यकर्ताओं की सहभागिता है।महाकुंभ में चित्रकूट होकर आने जाने वाले तीर्थ यात्रियों को भोजन के लिए असुविधा न हो इसलिए यह उपक्रम दो विभिन्न केंद्रों में आरंभ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!