October 12, 2026 1:52 pm

BREAKING NEWS

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत और दो घायल

हरणा-शीतला मार्ग पर आल्टो वाहन खाई में गिरा, SDRF ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, एक व्यक्ति की मृत्यु

अल्मोड़ा। 11 अक्टूबर 2026

आज 11 अक्टूबर 2026 को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि हरणा-शीतला मार्ग पर एक आल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी पंकज खरोला के नेतृत्व में तथा SDRF पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त आल्टो वाहन संख्या UK04TA2441 में कुल तीन व्यक्ति सवार थे। SDRF की दोनों टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दो घायलों को खाई से बाहर निकाला तथा 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु खैरना अस्पताल भिजवाया।

घायल व्यक्तियों का विवरण:

1. किशोर कुमार, उम्र 35 वर्ष।
2. कैलाश राम, उम्र 46 वर्ष।

दुर्घटना में आनंद राम, पुत्र डूंगर राम, उम्र 55 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। SDRF टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शव खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!