October 13, 2026 8:02 pm

BREAKING NEWS

उत्तराखंड के नए राज्यपाल को लेकर चर्चा तेज, कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन?

मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है, इनमें ढाल सिंह बिसेन का भी नाम है। ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ढाल सिंह बिसने को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद सिवनी स्थित उनके आवास पर भाजपा नेताओं और समर्थकों का जमावड़ा लग गया है और हर कोई ढाल सिंह बिसेन को बधाई दे रहा है।

जन्म एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि
डॉ. ढालसिंह बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को मध्यप्रदेश के तत्कालीन सिवनी जिले के बरघाट क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय सेवकराम बिसेन और माता स्वर्गीय सोनाबाई बिसेन थीं। उनका परिवार कृषि से जुड़ा था। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े डॉ. बिसेन ने शिक्षा प्राप्त करने के बाद चिकित्सा संबंधी कार्य और खेती को अपने व्यवसाय का हिस्सा बनाया।

उनका विवाह 20 मई 1975 को श्रीमती भानुमती बिसेन से हुआ। उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। डॉ. बिसेन ने सिवनी में बीएससी की पढ़ाई की।

इसके बाद उन्होंने रायपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक कॉलेज से चिकित्सा संबंधी शिक्षा प्राप्त की। उनके लोकसभा के आधिकारिक जीवन परिचय में ए.वी.एम.एस. और डी.एच.बी. जैसी व्यावसायिक योग्यताओं का उल्लेख है। राजनीति में सक्रिय होने के साथ-साथ उनका जुड़ाव कृषि और चिकित्सा संबंधी कार्यों से भी रहा।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन का राजनीतिक सफर
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बरघाट से चार बार के विधायक रहे हैं। वे बरघाट से पहली बार 1990 में विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद इसी सीट से 1993, 1998 और 2003 में भी विधायक निर्वाचित हुए। विधानसभा क्षेत्र का परिसिमन होने के बाद वे केवलारी विधानसभा से 2008 और 2013 में दोनों बार चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा निर्वाचन में डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहली बार सांसद निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत को 240265 मतों से परास्त कर सांसद निर्वाचित हुए। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. ढाल सिंह बिसेन को692859 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मधु भगत को 452594 मत मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!