September 18, 2026 3:21 pm

उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, सीएम धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ

कैंप कार्यालय से प्रदेश के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य के प्रसिद्ध क्षेत्रों के साथ ही दूरस्थ एवं कम प्रसिद्ध मार्गों को भी पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है। वैज्ञानिक मैपिंग के माध्यम से इन मार्गों को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के साथ ही यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी।

पर्यटकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पहल से आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!