उत्तराखंड: आज भी भारी बारिश के आसार, दून समेत कई जिलों में अलर्ट, भूस्खलन से राज्य में 80 मार्ग बंद
उत्तराखंड में आज भी पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड ,के अधिकतर जिलों में 23 अगस्त को भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो 28 अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा
Post Views: 23








