September 19, 2026 6:13 am

BREAKING NEWS

RBI Draft Rules on Suspicious Transactions: बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन दिखा तो 60 दिन तक रुक सकता है आपका पैसा बृजभूषण शरण सिंह का योग गुरु रामदेव और पतंजलि घी पर तीखा हमला Calcium Depleting Foods: हड्डियों को अंदर से खोखला कर देती हैं ये 5 चीजें! शरीर से सारा कैल्शियम सोख लेते हैं ये अनहेल्दी फूड्स, आज ही डाइट से करें बाहर Tier 2 Cities Real Estate Boom: मेट्रो से घर की दूरी अब तय कर रही प्रॉपर्टी के दाम! लखनऊ-नागपुर समेत 11 टियर-2 शहरों ने दिया 63% बंपर रिटर्न, टॉप 8 महानगर पिछड़े Bride Leaves Husband for Lover: ‘प्रेमी को नहीं छोड़ सकती, उसी के साथ जिऊंगी…’, शादी के महज 14 दिन बाद ससुराल छोड़ मायके पहुंची दुल्हन, थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधा जाता है पवित्र ‘अनंत सूत्र’? जानिए इसका पौराणिक महत्व

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीमती सत्यवती मिश्र को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्र जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने श्री कलराज मिश्र जी के आवास पर पहुंचकर दिवंगत श्रीमती सत्यवती मिश्र जी के स्मृति-चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ महेंद्र नाथ पांडेय जी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। 

उप मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि श्रीमती सत्यवती मिश्र का निधन परिवार के साथ-साथ उनके परिचितों और शुभचिंतकों के लिए भी अत्यंत पीड़ादायक क्षति है। दुःख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ हैं। श्री मौर्य ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन की यह अपूरणीय क्षति अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!