
छात्रों की मांगों के समर्थन में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है. आज उनका प्रस्तावित संसद मार्च है.
पिछले तीन हफ्ते से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता नेहा, अमीन और मनीष कुमार का अनशन सोमवार को खत्म हो गया. ये तीनों ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) से जुड़े हैं.
एक्ट्रेस शबाना आजमी, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राज्यसभा सांसद मनोज झा और एक्टर प्रकाश राज ने जल पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया.

शबाना आजमी ने भूख हड़ताल पर बैठी छात्रा नेहा का माथा चूमा.

शबाना आजमी ने पानी पिलाकर मनीष कुमार का अनशन खत्म कराया.

अमीन ने पानी पीकर अपना अनशन समाप्त किया.

रविवार को शबाना आजमी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी प्रदर्शनकारी नेहा को अपना समर्थन देकर उनका हौसला बढ़ाया.
Post Views: 12









