October 24, 2026 11:52 pm

BREAKING NEWS

सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अवलोकन राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’ रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं। भेल क्षेत्र में बिजली की समस्या पर मंत्री सारंग ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को तत्काल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश

कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा-एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा

चित्रकूट स्थित गोदावरी मोड़ के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल होकर जानकीकुंड अस्पताल में उपचार के दौरान जिंदगी की जंग हार गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार यश मिश्रा निवासी नरैनी उत्तर प्रदेश और हिमांशु सेन निवासी आरोग्यधाम जा रहे थे।

तभी स्विफ्ट कार ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए दोनों को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार का पहिया यश मिश्रा के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यश चित्रकूट स्थित आरोग्यधाम में रहकर गुरुकुल विद्यालय में पढ़ाई करता था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को पकड़कर चित्रकूट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त कार भी खड़ी मिली। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सेन को तत्काल जानकीकुंड अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!