गंगोत्री हाईवे पर हादसा: सोनगढ़ के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रैवलर पलटा, राजस्थान के 17 यात्री थे सवार
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगढ़ के पास सुबह हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। वाहन में राजस्थान के 17 यात्री सवार थे, जिनमें कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर (UK-14 PA 5006) अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे पलट गया। घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सभी यात्री राजस्थान के रहने वाले हैं और फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित राहत एवं बचाव टीमों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
Post Views: 28









