November 3, 2026 5:45 pm

BREAKING NEWS

जीपीएम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी विकास और सुशासन की शानदार तस्वीर, विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी वैज्ञानिक खोजों और आधुनिक तकनीक का आकर्षण हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा चुनाव में मिलेगी चुनौती, कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार कलेक्टर सौम्या झा का एआई मॉडल रात 3 बजे भी ऑन ड्यूटी राज्योत्सव-2026: महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण, पोषण और सुरक्षित बचपन की पहल का प्रदर्शन केदारताल रेस्क्यू पर सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने दी अपडेट, 8 लोग अब भी लापता, बर्फीले तूफान के बीच SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल – Aj Ki News

​रायपुर, 14 सितंबर 2026

छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और हुनर से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ‘मिट्टी के गणेश मूर्ति निर्माण सिद्धि स्व सहायता समूह’ की ग्रामीण महिलाओं ने इस गणेश चतुर्थी पर पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) प्रतिमाएं बनाकर महज कुछ हफ्तों में 1.80 लाख रुपये की बंपर कमाई की है।

​शांति नागवंशी, दसो भारती और रोमा नागवंशी के नेतृत्व में समूह की महिलाओं ने शुद्ध मिट्टी से बिना किसी हानिकारक केमिकल और कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किए 52 मनमोहक गणेश प्रतिमाएं तैयार की थीं। बाजार में आते ही इन पर्यावरण-हितैषी मूर्तियों की भारी मांग देखने को मिली और पूरा स्टॉक हाथों-हाथ बिक गया।

​समूह की सदस्य शांति नागवंशी ने खुशी जताते हुए कहती हैं कि अपनी मेहनत से गढ़ी मूर्तियों की पूजा होते देखना और स्वयं की कमाई हासिल करना उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने और बच्चों की शिक्षा में करेंगे।

​ सीमित संसाधनों के बीच शुरू हुई तारापुर की इन महिलाओं की यह पहल न केवल पूरे जिले में सराही जा रही है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों की अन्य महिलाओं को भी आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दे रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!