October 31, 2026 12:47 am

BREAKING NEWS

31 अक्टूबर को बैंक रहेंगे बंद? पांचवें शनिवार की छुट्टी को लेकर RBI का बड़ा अपडेट अर्नब तूफान से प्रभावित किसानों को राहत देने सक्रिय हुआ प्रशासन, फसल क्षति का सर्वे शुरू दीपावली से पहले नगरीय निकायों में वेतन और पेंशन का भुगतान, नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों को जारी किए 164.65 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अहिवारा विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप ट्रेनिंग के माध्यम से तैयार खाद्य सामग्री का स्टाल लगाया

चित्रकूट , 8 अप्रैल 2025| राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के अनुरूप महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में संचालित  बी ए पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने इंटर्नशिप ट्रेनिंग के दौरान निर्मित खाद्य सामग्री का स्टाल लगाकर अपनी कुशल प्रतिभा को पूरे उत्साह के साथ प्रदर्शित किया|  छात्र-छात्राओं ने इंटर्नशिप ट्रेनिंग में अर्जित ज्ञान एवं कौशल कौशल को रेखांकित करते हुए आकर्षक पोस्टर भी लगाया था |
इस अवसर पर पहुंचे कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई खाद्य  सामग्री का स्वाद लेकर उनका उत्साहवर्धन किया | उन्होंने सहजीवन समिति शहडोल की खाद्य वैज्ञानिक डॉ मनीष माथनकर के प्रशिक्षण कौशल , विद्यार्थियों  की लर्निंग कैपेसिटी और खाद्य सामग्री के गुणवत्ता की सराहना की| कार्यक्रम संयोजन डॉ नीलम चौरे ने किया|  इस दौरान अधिष्ठाता कला संकाय प्रो नंद लाल मिश्रा, डॉ अजय आर चौरे सहित  छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!