September 12, 2026 8:26 pm

BREAKING NEWS

UP RERA का बड़ा फैसला: लखनऊ से NCR तक 6 जिलों में नहीं होगी मकान-दुकान की किल्लत, ₹2,380 करोड़ के 13 नए प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी, 4,724 यूनिट्स का होगा निर्माण मर्डर से चार दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उतारा मौत के घाट योगी सरकार : शिक्षकों, PRD जवानों, रसोइयों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य तोहफा विश्व हिंदू परिषद की बड़ी मांग; डांडिया और गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगे पूर्ण प्रतिबंध, नवरात्र पर रहेगी कड़ी नजर मध्य प्रदेश के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत! ई-अटेंडेंस नहीं लगने पर अब नहीं कटेगी सैलरी CM मोहन यादव की बड़ी सौगात! 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

चित्रकूट धाम मंडल बांदा के महाविद्यालयों को जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय से जोड़ने की मांग तेज

चित्रकूट धाम मंडल बांदा के समस्त महाविद्यालयों को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की जगह जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध करने की मांग जोर पकड़ रही है। इस मुद्दे को विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने विधान परिषद में चर्चा और वक्तव्य कराने की मांग की है ताकि छात्रों को सहूलियत मिल सके। 

डॉ. तिवारी ने कहा कि वर्तमान में मंडल के सभी महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से संबद्ध हैं, जिसकी वजह से छात्रों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि आर्थिक और शारीरिक परेशानियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सभी महाविद्यालयों को चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय से जोड़ा जाए, तो छात्रों को अधिक सुविधा मिलेगी और उनकी शैक्षणिक गतिविधियां सुगम हो सकेंगी। 

छात्रों ने भी की मांग
 
विद्यार्थियों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि झांसी जाने में कई दिक्कतें होती हैं। चित्रकूट में विश्वविद्यालय होने के बावजूद संबद्धता न होने से उनकी समस्याएं बढ़ती हैं। छात्रों ने अपील की कि सरकार जल्द इस मामले में निर्णय ले। 

स्थानीय लोगों का समर्थन
 
मंडल के स्थानीय शिक्षाविद और अभिभावक भी इस पहल का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि चित्रकूट के विश्वविद्यालय से संबद्धता होने पर न केवल छात्रों को लाभ होगा, बल्कि क्षेत्र का शैक्षिक और सामाजिक विकास भी होगा। 

विधान परिषद में उठेगा मुद्दा

डॉ. तिवारी ने भरोसा दिलाया है कि वह इस विषय को जल्द ही विधान परिषद में उठाएंगे और संबद्धता प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सरकार से अपील की कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस मामले में शीघ्र निर्णय लिया जाए। छात्रों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!