October 29, 2026 5:14 am

BREAKING NEWS

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत बनाएं, निर्बाध संचालन सुनिश्चित करें : मंत्री कुशवाहा चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें दर्दनाक हादसा: पति की मौत के सदमे में गर्भवती महिला ने बेटे संग दी जान, बेटी भागकर बची शिवराज सिंह चौहान की कॉरपोरेट जगत से अपील, गांव-गरीब और खेती को न भूलें 29 अक्टूबर राशिफल: गुरुवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ जातकों को बरतनी होगी सावधानी IPS की कार्रवाई के बाद शराब का ‘खेल’: मौके पर 50 लीटर बरामद, थाने पहुंचते-पहुंचते 5 लीटर कम! भोपाल में मचा हड़कंप

चित्रकूट प्रेस क्लब ने सीतापुर जिले में पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर देने पर प्रदर्शन किया बाद में ज्ञापन सौंपा

सीतापुर जिले में पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में सोमवार को चित्रकूट प्रेस क्लब ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही धरना देने के बाद ज्ञापन सौंपकर कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।

जिला मुख्यालय में रविवार को चित्रकूट प्रेस क्लब ने  विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि सीतापुर के महोली कस्बे के निवासी पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेयी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से जिले के सभी पत्रकारों में शोक व्याप्त है। हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए। स्व. राघवेन्द्र बाजपेयी ने कुछ दिन पूर्व धान खरीद में अनियमितता की खबरों का प्रकाशन किया था।

इससे कुछ लोग उनसे नाराज थे। इसके चलते बीते शनिवार की दोपहर तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाशों और थार गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उनका पीछा किया। सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हेमपुर रेलवे क्रासिंग के पास बने ओवर ब्रिज पर पहले बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मृतक पत्रकार के परिजनों के अनुसार लगभग 10 दिन पहले उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

दिन दहाड़े हुए इस हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। साथ ही हत्यारोपियों पर कठोर कार्यवाही करते हुए मृतक के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। ऐसा न होने पर पत्रकार इस शांतिपूर्ण के बाद अब उग्र आंदोलन करेंगे। इसके पूर्व पत्रकारों ने चित्रकूट प्रेस क्लब कार्यालय से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पंहुच कर धरना दिया।

इस दौरान सदर विधायक अनिल प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, भाकपा के जिला सचिव अमित यादव भी धरना स्थल पर पंहुच गए और सभी नेताओं ने पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई हत्याकांड के मामले में प्रदेश सरकार और सीतापुर पुलिस को कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक अरूण सिंह और अपर जिलाधिकारी राजेश प्रसाद को सौंपा गया।इस मौके पर जिले सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!