September 29, 2026 2:45 am

BREAKING NEWS

मुनाफे की मशीन हैं Post Office की ये सुपरहिट स्कीम्स, मिलेगा 8.2% तक का बंपर ब्याज और 100% गारंटीड रिटर्न; देखें पूरी लिस्ट अमेरिका में कुछ खास दवाएं होंगी टैरिफ फ्री, ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ भारत को मिलेगी बड़ी राहत; जानिए किन दवाओं पर होगा असर UPI पेमेंट चार्ज विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, केंद्र, RBI और NPCI को भेजा नोटिस; 15 अक्टूबर से लागू नियम पर रोक से इनकार शाही मस्जिद छत्री चौक उज्जैन के प्रभावित हिस्‍से को समाज के लोग हटा रहे हैं स्‍वेच्‍छा से आमजन किसी भी अफवाह पर नहीं दें ध्‍यान मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वर्चुअली उपस्थिति में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री शान्तनु मोइत्रा मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान से विभूषित

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में रेस्क्यू अभियान, 1500 यात्री सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचाए

चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड

रुद्रप्रयाग, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़बासा के पास देर रात स्लाइडिंग के चलते फंसे करीब 1500 यात्रियों को SDRF, NDRF और DDRF की संयुक्त टीमों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर गौरीकुंड पहुंचाया।

27 सितम्बर 2026 की देर रात DCR रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग पुलिस को सूचना मिली कि गौरीकुंड से करीब तीन किलोमीटर आगे चीड़बासा क्षेत्र में स्लाइडिंग के कारण कई यात्री मार्ग के दूसरी ओर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF सोनप्रयाग की टीम सब इंस्पेक्टर आशीष डिमरी के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर टीम को चीड़बासा हैलीपैड के समीप मार्ग पर स्लाइडिंग के कारण मलबा जमा मिला। इसके साथ ही पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे थे, जिससे यात्रियों की आवाजाही बेहद जोखिमपूर्ण हो गई थी। हालात को देखते हुए SDRF, NDRF और DDRF की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीमों ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्लाइडिंग जोन को सावधानीपूर्वक पार कराया। इस दौरान करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाकर गौरीकुंड रवाना किया गया।

लगातार पत्थर गिरने और स्लाइडिंग के खतरे के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने समन्वय के साथ अभियान को पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!