November 6, 2026 2:05 am

BREAKING NEWS

ब्रिटेन की रूह कंपा देने वाली वारदात: दोस्त की हत्या कर तीन साल तक फ्रीजर में छिपाए रखा शव, पालतू जानवरों के अवशेष भी मिले 6 नवंबर राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, मिलेगा धन लाभ 33 दिन तक पुलिस को देता रहा चकमा, पूर्व IAS राकेश अग्रवाल के हत्यारोपी तक बहन को किए एक फोन ने पहुंचाया पुलिस को अग्निवीरों को बड़ी राहत! 18 हजार जवानों का सेवाकाल 2 साल बढ़ा, स्थायी नौकरी का रास्ता खुला केरल में जन्मीं भारतीय मूल की नित्या रमन ने रचा इतिहास, हार्वर्ड और MIT से पढ़कर बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर दीपावली पर छत्तीसगढ़ के 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 76,086 आवासों को मिली मंजूरी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कार पर पलटा ट्रक; चार की मौत, 6 साल का बच्चा घायल

देहरादून।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मोहब्बेवाला के पास बुधवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आई-20 कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के नीचे कार पूरी तरह दब गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया।

हादसे में सहारनपुर निवासी एक परिवार के तीन सदस्यों और कार चालक की मौत हुई है। मृतकों की पहचान मिश्रेष कपूर (38), उनकी पत्नी निशा आनंद कपूर (38), मां किरण कपूर (63) और चालक नीरज के रूप में हुई है। वहीं, छह वर्षीय माहेर कपूर को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कार बुरी तरह पिचक जाने के कारण उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए कटर से वाहन को काटना पड़ा। ट्रक में यूरिया के कट्टे भरे हुए थे। ट्रक को हटाने के लिए क्रेन की मदद भी ली गई, लेकिन भारी वजन के कारण उसे हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एक लेन में जाम डाट काली मंदिर तक पहुंच गया। बाद में पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!