September 14, 2026 6:48 pm

BREAKING NEWS

जसप्रीत बुमराह के बिना लड़खड़ा जाती है टीम इंडिया: T20I के चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने, जीत-हार के अनुपात में 5 गुना भारी अंतर Neelam Kothari Reacts To Govinda Relationship Rumours दक्षिण अफ्रीका में खौफनाक मंजर: हाईवे पर दो मिनीबस और SUV के परखच्चे उड़े, 21 लोगों की दर्दनाक मौत वाराणसी में जलभराव पर भड़की योगी सरकार: चौकाघाट पंपिंग स्टेशन बंद रखने वाले जल निगम के अधिशासी अभियंता सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू बच्चों को संस्कारी और बुद्धिमान बनाने के लिए इस गणेश उत्सव जरूर कराएं ये 5 खास काम, जीवनभर काम आएंगी बप्पा की ये सीख यदि आपको ये 8 लक्षण हैं, तो इसका मतलब है कि आपको यह समस्या है यह जानलेवा हो सकती है, सावधान रहें

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

देहरादून, जनपद को नशा मुक्त बनाने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ (एनएमबीए) का आगाज हो गया। 14 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत पूरे जिले में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन और ऑफलाइन शपथ दिलाई जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।

विभागों को दी गई अहम जिम्मेदारी
शैक्षणिक संस्थान व कोचिंग सेंटरों में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12), कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई जाएगी।
सरकारी एवं कॉर्पाेरेट दफ्तरों में सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निगम कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों और फैक्ट्रियों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण अनिवार्य किया गया है।

स्थानीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों, नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में स्थानीय नागरिकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को अभियान से जोड़कर जागरूक किया जाएगा।

खेल व पर्यटन क्षेत्र में जिला क्रीड़ा अधिकारी के माध्यम से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज सहित विभिन्न खेल प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, पर्यटन विभाग द्वारा हॉस्टलों, होम-स्टे और होटलों में अभियान संचालित किया जाएगा।

प्रमाणपत्र डाउनलोड करना अनिवार्य, यहां भेजें रिपोर्ट
अभियान के तहत ऑनलाइन शपथ लेकर प्रमाणपत्र डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे शपथ कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स और निर्धारित प्रारूप में संकलित सूचना जिला समाज कल्याण अधिकारी के ई-मेल अथवा व्हाट्सएप नंबर 8126692409 पर तुरंत प्रेषित करें। जिला प्रशासन ने आमजन और समस्त संस्थानों से अपील की है कि नशामुक्त व स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

नशामुक्त भारत अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा, नगर कर अधिकारी विजय चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!