October 20, 2026 6:28 am

नवरात्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग 4 गुना तक बढ़ी, दिवाली तक बाजार में रहेगी तेजी

भोपाल
भोपाल ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की सड़कों पर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ईवी (EV) का चलन आम हो रहा है। इस त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग में और तेजी आई है।बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरर्स क्या तैयारियां कर रहे हैं? शोरूम में ग्राहकों का रिस्पॉन्स कैसा है और आखिर क्यों इलेक्ट्रिक स्कूटरों का क्रेज बढ़ रहा है? 

भोपाल के पास मंडीदीप इंडस्ट्रियल हब की एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में इन दिनों काम पूरी रफ्तार से चल रहा है। फैक्टरी के अंदर बड़ी संख्या में स्कूटर असेंबल किए जा रहे हैं। बाहर खड़े ट्रक पर तैयार गाड़ियां लोड हो रही हैं। लगातार मिल रहे ऑर्डर समय पर पूरे करने का दबाव है।

स्कूटर के कलपुर्जे कस रहे कारीगर बताते हैं, “आने वाले त्योहारों को लेकर गाड़ियों की इतनी डिमांड है कि हमें पसीना पोंछने तक की फुर्सत नहीं मिल रही है। पुरानी बुकिंग पहले से पेंडिंग हैं और नए ऑर्डर लगातार आ रहे हैं। इसीलिए हमारी शिफ्ट लगातार चल रही है।”

यूनिट के मालिक व्यापरी बताते हैं कि वे 2015 से मध्य प्रदेश में ईवी सेक्टर में काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, पिछले एक साल में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग दो से तीन गुना बढ़ी है। त्योहारों में यह मांग सामान्य महीनों के मुकाबले तीन से चार गुना तक पहुंच जाती है।

बैटरी रेंज और चार्जिंग पर बढ़ा भरोसा
विक्रेता ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी रेंज और चार्जिंग को लेकर ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है। नए मॉडल एक बार चार्ज करने पर 100 से 150 किलोमीटर तक चलने का दावा करते हैं। घर पर ही चार्जिंग की सुविधा मिलने से लोग ई-स्कूटर खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। नवरात्र में बुकिंग और पूछताछ बढ़ने से कारोबारियों को बेहतर बिक्री की उम्मीद है। दशहरा और धनतेरस पर खरीदारी में और तेजी आने की संभावना है। 

इस बार पिछले साल की अपेक्षा ई बाइक का बाजार अच्छा रहा। शुरुआती कीमत 36 हजार रुपये है। जो कि अधिकतम 1 लाख 25 हजार रुपये, जिसमें ग्राहक को लुभाने को लुभाने के लिए लकी ड्रा भी रखा गया है। एडवांस बुकिंग चालू है। ई बाइक व्यापारी

इस बार बाजार अच्छा चल रहा है। जिसमें तरह-तरह के मॉडल आए हैं। जिससे ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं। उम्मीद है कि दीपावली तक बाजार में रौनक आएगी और अधिक-से-अधिक ई बाइक की बिकेगी।-व्यापारी

कई मॉडल बाजार में नए आए हैं। जिससे ग्राहक पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष अधिक खरीददारी कर रहा है। पेट्रोल की कीमत बढ़ने से ग्राहक ई बाइक ज्यादा खरीद रहा है। इसके चलते अधिक बुकिंग आ रही है। 

शोरूम में तत्काल डिलीवरी बंद, सिर्फ एडवांस बुकिंग

भोपाल के एक ईवी शोरूम में सेल्स एग्जीक्यूटिव  बताती हैं कि मांग बढ़ने से ग्राहकों को तत्काल डिलीवरी देना मुश्किल हो रहा है। कई ग्राहकों की एडवांस बुकिंग की जा रही है।

सेल्स एग्जीक्यूटिव कहती हैं, “मांग इतनी ज्यादा है कि हम ग्राहकों को तुरंत गाड़ी नहीं दे पा रहे हैं। ग्राहकों को सबसे बड़ा फायदा रिमूवेबल बैटरी तकनीक से मिल रहा है।

अगर कोई तीसरी मंजिल पर भी रहता है, तो बैटरी निकालकर घर में चार्ज कर सकता है। इसके अलावा पेट्रोल की बढ़ती कीमतें भी लोगों को ईवी की तरफ आकर्षित कर रही हैं।”

रिमूवेबल बैटरी उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिनके घर में पार्किंग के पास चार्जिंग पॉइंट नहीं है। वे बैटरी को घर के अंदर ले जाकर चार्ज कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा हर मॉडल में उपलब्ध नहीं होती।

छह महीने से चला रहे ई-स्कूटर, अब खरीदेंगे दूसरी स्कूटी

सड़क पर इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते मिले स्टूडेंट  बताते हैं कि वे पिछले छह महीने से ई-स्कूटर चला रहे हैं। उनके मुताबिक, इससे रोजाना आने-जाने का खर्च काफी कम हुआ है।

 स्टूडेंट कहते हैं, “मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा है और मेरी जेब का खर्च आधा हो गया है। स्टूडेंट्स के लिए यह अच्छा विकल्प है। घर वालों को भी यह स्कूटर इतना पसंद आया कि हम इस त्योहार में एक और ई-स्कूटी खरीदने जा रहे हैं। वेटिंग चल रही है, इसलिए बुकिंग कराकर आया हूं।”

डिलीवरी के लिए इंतजार कर रहे डीलर्स

व्यापरी कहते हैं, “हम महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। इसके बावजूद इस बार डिमांड इतनी ज्यादा है कि डीलर्स को गाड़ियों की डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अभी मेरे पीछे जो ट्रक लोड हो रहा है, वह हैदराबाद डिलीवरी देने जाएगा। मध्य प्रदेश ही नहीं, देशभर में हमारे स्कूटरों की मांग बढ़ी है।”

व्यापरी का कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियों और प्रोत्साहन योजनाओं से ईवी सेक्टर को बढ़ावा मिल रहा है। टू-व्हीलर बाजार में ईवी की हिस्सेदारी 20 से 30 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!