October 4, 2026 12:06 am

BREAKING NEWS

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत की बड़ी भूमिका: कीव ने नई दिल्ली के सीजफायर प्लान को बताया सबसे व्यापक, ब्लैक सी और एनर्जी ट्रूस पर सहमति के संकेत डिजिटल पेमेंट का नया कीर्तिमान: 6 महीने में 145 अरब UPI लेनदेन, वैल्यू ₹177 लाख करोड़ के पार; पहली छमाही में 27% का जबर्दस्त उछाल प्रधानमंत्री मोदी के अनुसंधान से विकास के संकल्प को साकार करेगी मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ऑफिस में सहकर्मी उठा रहे हैं आपकी शराफत का गलत फायदा? आचार्य चाणक्य के ये 5 नियम दिलाएंगे खोया हुआ सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दी भावभीनी विदाई

पाकिस्तान पर शानदार जीत के साथ भारत का स्वर्णिम परचम, एशियन गेम्स में टीम इंडिया बनी चौंपियन

रायपुर, 03 अक्टूबर 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन रणनीति, शानदार खेल और जीत के मजबूत जज्बे के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर एक बार फिर पूरे देश को गर्व से भर दिया है। खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण मुकाबले में शानदार टीम वर्क और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्णिम सफलता टीम के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। टीम इंडिया की यह उपलब्धि देश की युवा खेल प्रतिभाओं को भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!