August 7, 2026 1:25 pm

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी

रायपुर, 07 अगस्त 2026

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक बचत और स्वच्छ ऊर्जा का प्रभावी माध्यम बन रही है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के छुईखदान विकासखंड के कनक नगर निवासी श्री इब्राहिम खान इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने बिजली खर्च से मुक्त हुए हैं, बल्कि अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं।

श्री इब्राहिम खान ने योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया। इससे पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 1,500 रुपये आता था, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। सोलर प्लांट लगने के बाद अब उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य (0) हो गया है।

हाल ही में उनके सोलर रूफटॉप सिस्टम से 208 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिसके एवज में उन्हें 425 रुपये का सोलर रिबेट भी प्राप्त हुआ। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह योजना बिजली की बचत के साथ अतिरिक्त आर्थिक लाभ का भी अवसर प्रदान कर रही है।

श्री इब्राहिम खान का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने उनके परिवार की मासिक बिजली लागत को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब वे स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का उपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। उनका मानना है कि यह योजना प्रत्येक परिवार के लिए अत्यंत लाभकारी है और भविष्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

योजना से मिले सकारात्मक अनुभव के बाद श्री इब्राहिम खान अपने आसपास के लोगों को भी अपने घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका संदेश है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाकर बिजली खर्च में बचत करें, अतिरिक्त आय अर्जित करें तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!