August 5, 2026 11:33 pm

BREAKING NEWS

‘लू से बचना है तो पिएं कुत्ते के मांस का सूप’, उत्तर कोरिया की किम जोंग सरकार की सलाह से दुनिया हैरान संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया जाएगा, लोकसभा में इसी हफ्ते पेश हो सकता है FCRA बिल, जानिए क्या है इसमें प्रावधान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

फ्रेंडशिप-डे पर ‘मौत का गिफ्ट’! शादी को लेकर हुई बहस, ब्‍वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को नदी में फेंका; लड़की के हाथ पर ‘लव इज प्‍वाइजन’ वाले टैटू से पुलिस भी कंफ्यूज

नागपुर की कान्हान नदी में मिली महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला था। मामले में मृतका के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, शादी को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने महिला को पुल से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान अश्विनी उर्फ आशी डे के रूप में हुई है जबकि उसके ब्‍वॉयफ्रेंड की पहचान आशीष मनपिया के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक रविवार को फ्रेंडशिप डे के मौके पर आशीष अश्विनी के घर पहुंचा था। दोनों में बातचीत हुई। रात बढ़ने के साथ दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, विवाद की वजह दोस्ती, शादी और फ्रेंडशिप डे पर गिफ्ट को लेकर पैदा हुआ मतभेद था। बहस बढ़ती गई और दोनों पुराने रेलवे पुल की ओर पहुंच गए। पुलिस का आरोप है कि वहीं गुस्से में आकर आशीष ने अश्विनी को पुल से नीचे नदी में धक्का दे दिया। नदी में गिरने से लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

CCTV खंगाल आरोपी तक पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की। इन सभी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और नागपुर के ऑटोमोबाइल चौक इलाके से आशीष मनपिया को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ पहले से ही 10 आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आशीष किशोर मनपिया के खिलाफ पहले से डकैती, लूट और चोरी सहित करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, मृतका के खिलाफ भी दो प्रकरण दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों नशे के आदी थे और प्रारंभिक जांच में उनके ड्रग्स तस्करों के संपर्क में होने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लड़की के टैटू से ड्रग्स कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

मामले में ड्रग तस्करी और बिक्री के एंगल से भी जांच की जा रही है। बता दें कि मृत लड़की के हाथ पर “माय लव इज प्‍वाइजन” गुदा हुआ था। वह नागपुर में ड्रग्स तस्करी की आरोपी रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!