बदरीनाथ धाम।
बर्फबारी के चलते पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
मौसम में आए बदलाव के बाद बदरीनाथ धाम और आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। बर्फबारी से धाम का नजारा भी पूरी तरह बदल गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।
दीपावली से ठीक पहले उत्तराखंड में मौसम ठंड से राहत देगा। सूर्य की चमक बढ़ने से पहाड़ से लेकर मैदान तक के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि आज सोमवार को प्रदेश के जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
Post Views: 23









