September 12, 2026 10:13 pm

BREAKING NEWS

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा: घर पर केवल 4 चीजों से बनाएं शुद्ध विटामिन सी सीरम, चेहरे पर आएगा नेचुरल निखार पैडिक्योर ट्रेंड्स 2026: क्रोम फिनिश से लेकर मिल्की न्यूड्स तक, इस साल पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए छाए हैं ये 5 स्टाइलिश और मॉडर्न ट्रेंड्स साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ टैटू बनवाने का शौक पड़ सकता है भारी: स्किन इन्फेक्शन से लेकर एलर्जी तक, सुई चुभवाने से पहले जरूर जान लें ये 5 गंभीर साइड इफेक्ट्स खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

बुखार और पेट दर्द से सात लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

चित्रकूट जिले के विभिन्न हिस्सों में बुखार और पेट दर्द से सात लोगों की मौत हो गई। अचानक हुई इन मौतों से इलाके में दहशत फैल गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। 

सीतापुर चौकी क्षेत्र के खोही गांव में 25 वर्षीय सम्पत, पत्नी राममिलन, शुक्रवार सुबह घर की सफाई कर रही थीं, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी गांव में 50 वर्षीय मीना देवी पाल, पत्नी रामभरोसी की तबीयत अचानक खराब होने पर उनके पुत्र ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। 

इसी प्रकार, छेछरिहा खुर्द गांव के 55 वर्षीय खगेश यादव और मुख्यालय के बल्दाऊगंज मोहल्ले के प्रेमचंद्र चतुर्वेदी की भी हालत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

तरौंहा गांव के कल्लूराम, बूढ़ा सेमरवार गांव के शंकर यादव, और छेछरिहा बुजुर्ग गांव की सुभद्रा पाल की भी अचानक बिगड़ी हालत के बाद अस्पताल में मौत हो गई। 

 
लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीमारी के लक्षण बुखार और पेट दर्द के साथ शुरू हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, और न ही प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीम भेजी गई है।  परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। स्थानीय प्रशासन से स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!