October 28, 2026 9:38 pm

BREAKING NEWS

कैप्टन स्मित मच्छार, साहस का वह नाम, जिसने देश को गौरवान्वित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव एनएमडीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन – Nation Live 24×7 कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली नारायणपुर के श्री सैनू की किस्मत द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय

भारी बारिश के बीच मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

भारी बारिश के बीच मकान में घुसा मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

अल्मोड़ा, जिले के सोमेश्वर तहसील स्थित हवालबाग ब्लॉक के वडयूड़ा गांव में भारी बारिश के कारण देर रात करीब दो बजे पहाड़ी से मलबा एक मकान में घुस गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

अल्मोड़ा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के हवालबाग ब्लॉक अंतर्गत वडयूड़ा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात करीब दो बजे तेज बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा एक मकान में घुस गया। हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की दबकर हुई मौत। मृतकों में प्रेमा देवी पत्नी राजेंद्र राम, कल्पना आर्या पुत्री राजेंद्र राम, मनीष कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार हैं।

बताया जा रहा है कि मलबे में दबने वालों में एक महिला और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!