
करीब 3 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में राहुल मिश्रा ने घटना की पूरी वजह बताई है
मुरैना के आजाद नगर में 21 जून की रात सूरज यादव उर्फ सोनू के घर पर 16 राउंड फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी राहुल मिश्रा का वीडियो सामने आया है। घटना के तीन दिन बाद राहुल ने जुर्म कबूल कर लिया और सोनू यादव पर सूदखोरी और गुंडागर्दी का आरोप लगाया। राहुल ने पुलिस से कहा, ”मेरे माता-पिता को परेशान करने के बजाय मेरा एनकाउंटर कर दो।”
करीब 3 मिनट 20 सेकेंड लंबे वीडियो में राहुल ने घटना की पूरी वजह बताई. आरोपी ने कहा, “मैंने सोनू से कुछ पैसे उधार लिए थे, जिसे मैंने 2 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस कर दिया। इसके बावजूद सोनू 20 प्रतिशत ब्याज की मांग कर रहा था।”
राहुल के मुताबिक, जब मैंने अतिरिक्त ब्याज देने से इनकार कर दिया तो सोनू ने मेरे साथ मारपीट की. उसने मुझसे जबरन मेरी कार के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करवाए। इसकी शिकायत मैंने स्टेशन रोड थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आरोपी ने पुलिस से कहा- मेरे माता-पिता को परेशान करने की बजाय मेरा एनकाउंटर कर दो
बदमाशों से छीनी कार, फिर करना पड़ा एक्शन!
वीडियो में राहुल कहते हैं कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद मुझे लगातार परेशान किया जा रहा था. सोनू यादव मुझसे कहता था कि हम लोग बहुत अमीर और ताकतवर हैं. पुलिस आपकी बात नहीं सुनेगी. मैंने 23 जून को जनसुनवाई के दौरान एसपी से भी शिकायत की थी।
राहुल ने कहा- 22 जून की रात साढ़े नौ बजे गणेशपुर पुलिया के पास सोनू 10-15 बदमाशों के साथ आया। उसने मेरे साथ मारपीट की और कार छीन ली. मैंने डायल 100 को फोन किया, लेकिन 20 मिनट तक कोई नहीं आया, तब मुझे समझ आया कि पुलिस सोनू से मिली हुई है। मुझे न्याय के लिए खुद लड़ना होगा।’ इसके बाद मैंने रात 10:55 बजे इस घटना को अंजाम दिया.
देखें घटना से जुड़ी तस्वीरें

दो बाइक पर चार लोग हथियार लेकर पहुंचे

बाइक गेट से टकराई, फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई

फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये
मैं आत्महत्या कर लूंगा या सूदखोर को खत्म कर दूंगा।’
वीडियो में आरोपी ने पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है. उन्होंने कहा, अब पुलिस इतनी सक्रिय हो गई है कि मेरे माता-पिता को परेशान कर रही है. अपराध राहुल मिश्रा ने किया है। मेरा सामना करो. मैं खुद आत्महत्या कर लूंगा या उस सूदखोर को खत्म कर दूंगा. मैं इन दो चीजों में से एक करूंगा.
राहुल ने कहा कि अगर उन्हें या सोनू यादव को कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार मुरैना पुलिस प्रशासन ही होगा. उन्होंने मांग की है कि सोनू के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज की जाए और उनकी कार वापस की जाए.
दो मिनट में चलीं 16 गोलियां, चार पर केस
रविवार की रात 10:55 बजे दो बाइक पर आये चार नकाबपोश बदमाशों ने आजाद नगर में सोनू यादव के घर पर 2 मिनट के अंदर 16 राउंड फायरिंग की. घटना के अगले दिन कोतवाली पुलिस ने राहुल मिश्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
टीआई ने कहा- हमें शिकायत नहीं मिली
मामले को लेकर स्टेशन रोड थाना प्रभारी एसआई संजय बरैया ने बताया, आरोपी द्वारा प्रस्तुत आवेदन तत्कालीन थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत को दिया गया था। मुझे कोई आवेदन नहीं मिला. अगर मुझे शिकायत मिलती तो मैं जरूर कार्रवाई करता।









