रुचि वर्धन भोपाल ग्रामीण आईजी

राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात शहडोल और राजगढ़ के पुलिस अधीक्षकों सहित 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल का एसपी और प्रियंका शुक्ला को शाजापुर का एसपी बनाया गया है। इस बीच सागर, नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण में नए आईजी की पोस्टिंग की गई है।

मिथिलेश शुक्ला को सागर रेंज का आईजी बनाया गया है. वे वर्तमान में नर्मदापुरम जोन के आईजी हैं और उनके पास सागर आईजी का अतिरिक्त प्रभार भी था। हिमानी खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद सागर आईजी का पद अतिरिक्त प्रभार के रूप में संचालित किया जा रहा था।

गृह विभाग ने वर्तमान में इंदौर एसएएफ रेंज में पदस्थ चन्द्रशेखर सोलंकी को आईजी नर्मदापुरम पदस्थ किया है। वहीं, आईजी प्रशासन, पीएचक्यू के पद पर तैनात रुचि वर्धन मिश्रा को आईजी ग्रामीण जोन, भोपाल बनाया गया है।

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

  • रुचि वर्धन मिश्रा को आईजी ग्रामीण जोन भोपाल बनाया गया है। वह अभी तक आईजी प्रशासन, पीएचक्यू थीं।
  • मिथिलेश शुक्ला को आईजी सागर रेंज पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में आईजी नर्मदापुरम जोन हैं और सागर का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
  • चन्द्रशेखर सोलंकी को आईजी नर्मदापुरम जोन बनाया गया है। वह फिलहाल इंदौर एसएएफ रेंज में पदस्थ हैं।
  • हरि नारायणचारी मिश्र को आईजी प्रशासन, पीएचक्यू की जिम्मेदारी दी गई है। वह अभी तक आईजी एससीआरबी थे।
  • संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • प्रियंका शुक्ला को पुलिस अधीक्षक शाजापुर पदस्थ किया गया है।
  • सिमाला प्रसाद को खरगोन रेंज का DIG बनाया गया है।
  • यशपाल सिंह राजपूत को पुलिस अधीक्षक, शाजापुर से पुलिस अधीक्षक, रेल, इंदौर पदस्थ किया गया है।
  • रामजी श्रीवास्तव को एसपी शहडोल से एआईजी पुलिस अकादमी भौरी बनाया गया है।

कटियार और अनुराग को अतिरिक्त जिम्मेदारी

विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार को उनकी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ विशेष महानिदेशक, दूरसंचार, पीएचक्यू का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईजी इंदौर ग्रामीण जोन अनुराग को आईजी एसएएफ इंदौर रेंज और आईजी आरएपीटीसी इंदौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!